तारकेश्वर में घर से उठाकर युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी

तारकेश्वर थाना क्षेत्र के संतोषपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बकुलतला इलाके में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

संतोषपुर ग्राम पंचायत के बकुलतला की घटना

प्रतिनिधि, हुगली

तारकेश्वर थाना क्षेत्र के संतोषपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बकुलतला इलाके में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान शिशिर बेरा (42) के रूप में हुई है. शुक्रवार दोपहर उसके घर के सामने से ही उसे रक्तरंजित अवस्था में बरामद किया गया. परिजनों का आरोप है कि बदमाशों के हमले में उसकी मौत हुई. हालांकि हमले के पीछे का कारण और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है. घटना के संबंध में मृतक के परिवार ने तारकेश्वर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

परिवार और स्थानीय लोगों के मुताबिक, शिशिर पहले सैलून में काम करता था, लेकिन कुछ वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था. इसके बाद वह अलग घर में अकेले रहने लगा था. परिजनों का दावा है कि वह कई बार परिवार और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करता था. उसकी कथित प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी दो बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गयी थी.

आरोप है कि शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने उस पर हमला कर बेरहमी से पिटाई की और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >