शराब पीकर उत्पात का विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई

विरोध करने पर मां और बेटे की पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है.

मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता. विधाननगर के बागुईहाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर इलाके में घर के सामने शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे युवकों का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया. विरोध करने पर मां और बेटे की पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के नाम सुमन पात्र, सुमन कुंडू, प्रीतीश मंडल और रत्नदीप घोष हैं. इनमें सुमन न्यूटाउन का निवासी है, जबकि अन्य तीन बागुईहाटी के रहने वाले बताये गये हैं. पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात जगतपुर इलाके में एक घर के सामने चार युवक शराब पी रहे थे. नशे की हालत में वे अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे. इसी दौरान अनिता दास ने इसका विरोध किया, जिस पर युवकों से उनकी बहस शुरू हो गयी. शोर-शराबा सुनकर महिला का बेटा अतनू दास भी घर से बाहर आया और उसने भी आपत्ति जतायी. आरोप है कि इसके बाद चारों युवकों ने मिलकर महिला की पिटाई की और गला दबाने की कोशिश की. मां को बचाने पहुंचे अतनू को भी बुरी तरह पीटा गया. हमले में महिला को गंभीर चोटें आयी हैं. उन्होंने आशंका जतायी कि समय पर मदद नहीं मिलती, तो जान का खतरा हो सकता था.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में न्यू टाउन में भी शराब के नशे में हंगामा और तेज संगीत बजाने का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया था. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >