एकतरफा भाषण नहीं, जनता के सवालों के जवाब देते नजर आये अभिषेक

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को अलीपुरदुआर के माझेरडाबरी चाय बागान में आयोजित ‘रणसंकल्प सभा’ से साफ संकेत दिया कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी जमीनी मुद्दों को केंद्र में रखकर आक्रामक राजनीतिक अभियान में उतर चुकी है.

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को अलीपुरदुआर के माझेरडाबरी चाय बागान में आयोजित ‘रणसंकल्प सभा’ से साफ संकेत दिया कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी जमीनी मुद्दों को केंद्र में रखकर आक्रामक राजनीतिक अभियान में उतर चुकी है. मंच पर पहुंचते ही श्री बनर्जी ने कहा कि वह एकतरफा भाषण देकर नहीं जायेंगे, बल्कि जनता की बात सुनेंगे और सीमित समय के भीतर समाधान का प्रयास करेंगे. इसके बाद सभा सवाल-जवाब के खुले मंच में बदल गयी. इसके साथ ही बनर्जी ने मंच से भाजपा पर भी जमकर हमला बोला और आगामी विधानसभा चुनाव में अलीपुरदुआर की सभी पांच विधानसभा सीटों में तृणमूल को समर्थन करने का आह्वान किया.

सभा के दौरान विवाह सहायता योजना की राशि न मिलने का मुद्दा सामने आया. चाय बागान श्रमिकों की समस्याएं सभा का मुख्य केंद्र रहीं. मधु चाय बागान के श्रमिक सुरेश तुड़ी ने 1995 से काम करने के बावजूद जमीन का पट्टा, कंपनी की एनओसी और आवास की सुविधा न मिलने की शिकायत की. इस पर श्री बनर्जी ने कहा कि जमीन का पट्टा संवेदनशील विषय है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार अधिक से अधिक लोगों को पट्टा देने के लिए प्रतिबद्ध है. स्वास्थ्य सेवाओं, क्रेच, एंबुलेंस, स्कूल तक पहुंच, दवाओं की कमी और पेयजल संकट को लेकर भी श्रमिकों ने सवाल उठये. बनर्जी ने भरोसा दिलाया कि अगले दो वर्षों में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारी जायेगी. दुबई में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के एसआइआर नोटिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वैध दस्तावेज होने पर किसी का नाम जबरन वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जा सकता. चाय बागान के श्रमिकों के दैनिक मजदूरी के मुद्दे पर तृणमूल सांसद ने वादा किया कि यदि 2026 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार चौथी बार बनी, तो अलीपुरदुआर में त्रिपक्षीय बैठक कर 300 रुपये दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने की कोशिश होगी. अभिषेक ने भाजपा पर केंद्रीय योजनाओं का पैसा रोकने, 100 दिन के काम की राशि बंद करने, एसआइआर की तुलना नोटबंदी से करने व लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. सभा के अंत में बनर्जी ने अलीपुरदुआर में सभी बूथों पर तृणमूल को जीत दिलाने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >