144 वर्षों पर महा कुंभ? ममता ने उठाया सवाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ के दौरान भगदड़ में कई लोगों की मौत होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ितों के परिवारों के लिए घोषित मुआवजा तत्काल जारी करे.

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ के दौरान भगदड़ में कई लोगों की मौत होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ितों के परिवारों के लिए घोषित मुआवजा तत्काल जारी करे. ममता बनर्जी ने इस दावे पर भी सवाल उठाया कि इस वर्ष महाकुंभ मेला 144 वर्षों के अंतराल पर हो रहा है. उन्होंने विशेषज्ञों से इस दावे की सत्यता की जांच करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा : गंगासागर का पुण्य स्नान हर वर्ष संक्रांति के दिन होता है. वहीं, कुंभ भी 12 साल बाद होता है. यदि मुझे इसे लेकर कुछ भ्रांति है, तो जांच कर मुझे भी सत्य बतायें. उन्होंने कहा कि कुंभ को लेकर उन्होंने कभी किसी का अपमान नहीं किया है. ममता बनर्जी ने यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा : मैं यूपी सरकार व सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करती हूं कि चूंकि उन्होंने कुंभ मेले में मारे गये लोगों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है, इसलिए उन्हें तत्काल यह राशि जारी करनी चाहिए.

उत्तर प्रदेश सरकार ने कुंभ मेले के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >