नंदीग्राम से नबान्न : कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक सफर की झलक

Suvendu Adhikari Political Journey Nandigram to Nabanna: कोलकाता में हिंदू महासभा का दुर्गा पूजा पंडाल इस बार खास होगा. ‘नंदीग्राम से नबान्न’ थीम पर बने पंडाल में दिखेगा सीएम शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर.

Suvendu Adhikari Political Journey Nandigram to Nabanna: कोलकाता में इस बार का दुर्गा पूजा उत्सव में राजनीति के रंग भी देखने को मिलेंगे. कोलकाता के रूबी क्रॉसिंग पर अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा आयोजित किये जा रहे दुर्गा पूजा पंडाल में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के जीवन और उनके राजनीतिक सफर को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया जायेगा.

आयोजकों ने बुधवार को इस अनूठी थीम की घोषणा की. इस विशेष पूजा पंडाल का नाम ‘नंदीग्राम से नबान्न : बुबाईयेर जॉयजात्रा’ (शुभेंदु अधिकारी का लोकप्रिय उपनाम है बुबाई) रखा गया है. इसमें उनके राजनीतिक संघर्षों, आंदोलनों और सार्वजनिक जीवन के सफर को विभिन्न कलाकृतियों के जरिये जीवंत किया जायेगा.

नंदीग्राम से नबान्न : बुबाईयेर जॉय यात्रा

पंडाल के भीतर मॉडल, फ्लेक्स पैनल, दुर्लभ तस्वीरें, भित्तिचित्र (Murals) और वृत्तचित्र (Documentary) के जरिये पूरी शुभेंदु अधिकारी के जीवन की पूरी यात्रा दिखायी जायेगी. इसके साथ ही पारंपरिक बंगाली ‘पटचित्र’ शैली के चित्रों और कलात्मक प्रस्तुतियों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा अनुदान नीति में होगा बदलाव, 10 लाख से कम बजट वाले क्लबों को ही मदद देगी शुभेंदु अधिकारी सरकार!

शुभेंदु के बचपन से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने बताया कि पंडाल में शुभेंदु अधिकारी का एक लघु चित्र (Miniature Statue) स्थापित किया जायेगा. प्रदर्शनी में उनके बचपन, शुरुआती राजनीति, विभिन्न आंदोलनों के दौरान उनके संघर्ष और आखिरकार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने की यात्रा को दर्शाया जायेगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल में दुर्गा पूजा के 400 करोड़ के सरकारी अनुदान पर संकट! शुभेंदु अधिकारी की एक घोषणा से सहमीं 44000 कमेटियां

रूबी क्रॉसिंग पर तैयार हो रहा पंडाल

आयोजन स्थल पर पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है. आयोजकों को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक और राजनीतिक दृश्य प्रस्तुति को देखने के लिए दुर्गा पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >