कोलकाता के डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में चोरी से हड़कंप, तांबे के तार उड़ाने वाले 2 चोर गिरफ्तार

Kolkata Crime News: कोलकाता के बेनियापुकुर स्थित सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में चोरी. एसी की आउटडोर यूनिट से तांबे के तार उड़ाने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. 9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये दोनों चोर.

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

Kolkata Crime News: कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां देश की कानून व्यवस्था और जांच एजेंसियों को जासूसी और जांच की ट्रेनिंग दी जाती है, उसी सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CDTI) में चोरों ने सेंध लगा दी. इस संवेदनशील संस्थान में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों पर संस्थान में लगे एयर कंडीशनर की आउटडोर यूनिट्स से कीमती तांबे के तार चोरी करने के आरोप हैं.

रात के अंधेरे में परिसर में घुसे चोर

पुलिस के अनुसार, यह वारदात गुरुवार देर रात बेनियापुकुर स्थित सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के परिसर में हुई. शातिर चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इस प्रशिक्षण केंद्र की दीवार फांदकर भीतर घुस गये. चोरों ने वहां लगे 3 बड़े एयर कंडीशनर की आउटडोर यूनिट्स से कीमती तांबे के पाइप और तार काटे और फरार हो गये.

Kolkata Crime News: सीसीटीवी से पकड़े गये चोर

शुक्रवार सुबह संस्थान के कर्मचारियों को चोरी का पता चला, तो हड़कंप मच गया. संस्थान के वाइस-प्रिंसिपल ने तत्काल बेनियापुकुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस एक्टिव हुई और संस्थान के भीतर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालना शुरू किया. फुटेज में 2 संदिग्ध चोरी करते नजर आये.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता में चांदी के जेवरात और बर्तन के साथ गैस सिलिंडर भी ले उड़े चोर

9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये चोर

सटीक पहचान के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथुन मलिक और मोहम्मद समीर के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोलकाता की स्थानीय अदालत में पेश किया. कोर्ट ने इन्हें 9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

भले ही चोरी गये सामान की कीमत बहुत अधिक न हो, लेकिन केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों के इस संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल प्रशिक्षण केंद्र में चोरों का इतनी आसानी से दाखिल हो जाना कोलकाता पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया है. पुलिस पता लगा रही है कि रात में वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर आरोपी भीतर कैसे घुसे. पकड़े गये चोरों से यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस वारदात में यही 2 लोग थे या शहर के सरकारी दफ्तरों से कीमती धातुएं चुराने वाला कोई बड़ा कबाड़ माफिया या गिरोह सक्रिय है.

इसे भी पढ़ें

डानकुनी टोल प्लाजा पर फिल्मी स्टाइल में दबोचा गया कुख्यात मिनी फिरोज, दर्ज हैं 37 मुकदमे

बंगाल में NIA का एक्शन : SIR के दौरान जजों को बंधक बनाने के मामले में मालदा का सायेम चौधरी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >