महुआ मोईत्रा को ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल होने का ऑफर! जस्टिस काटजू और टीएमसी सांसद के वार-पलटवार का क्या है सच?
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 09 Jun 2026 9:44 PM
जस्टिस मार्कंडेय काटजू और महुआ मोईत्रा.
Justice Markandey Katju Ishq Karo Party: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने ‘इश्क करो पार्टी’ लांच की है. क्या उन्होंने टीएमसी लीडर महुआ मोईत्रा को इस पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है? पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
खास बातें
Justice Markandey Katju Ishq Karo Party: भारत की राजनीति में सोशल मीडिया के दौर ने अब पारंपरिक तौर-तरीकों को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हुए डिजिटल विरोध प्रदर्शन के बाद, देश में एक और अनोखी और अजीबोगरीब एंट्री हुई है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने आधिकारिक तौर पर इश्क करो पार्टी (IKP) नाम से नया राजनीतिक मोर्चा खोल दिया है. खबर है कि जस्टिस काटजू ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) में विद्रोह के बीच, कृष्णानगर की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा (Mahua Moitra) को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महुआ मोईत्रा ने इस पर ऐसा पलटवार कर दिया है.
‘वैलेंटाइन डे’ का मजाक नहीं, गंभीर जन-संघर्ष है : जस्टिस काटजू
जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर ‘इश्क करो पार्टी’ के गठन का उद्देश्य साफ करते हुए विरोधियों पर तीखे तंज कसे हैं. उन्होंने लिखा- लोग शायद इस अनोखे नाम को देखकर इसे कोई मजाक समझें या लड़के-लड़कियों के बीच रोमांस को बढ़ावा देने वाला ‘वैलेंटाइन डे’ जैसा कोई आयोजन मान लें. लेकिन यह पूरी तरह से उनकी गलतफहमी है.
इसे भी पढ़ें : मार्कंडेय काट्जू का दावा- बीजेपी में शामिल हो सकती हैं महुआ मोईत्रा, सागरिका और सायोनी घोष
नफरत के खिलाफ ‘इश्क’ का हथियार
पूर्व जज ने बताया कि देश को इस समय गरीबी, बच्चों में कुपोषण और बेरोजगारी जैसी भयानक समस्याओं से मुक्त कराने के लिए जनता की अटूट एकजुटता की जरूरत है. उन्होंने लिखा- हमें जाति, धर्म, नस्ल और रंग से ऊपर उठकर अपने देश के सभी लोगों के लिए प्यार (इश्क) रखना होगा. ‘मेक लव, नॉट वार’ (प्यार करो, जंग नहीं) के इसी सिद्धांत पर यह पार्टी काम करेगी. इसके चेयरमैन प्रिंसटन (यूएसए) में रहने वाले इरफान अली हैं और मैं इसका संरक्षक हूं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महुआ बीजेपी में चली जाएं तो हैरानी नहीं होगी : काटजू
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जस्टिस काटजू ने कहा है कि अगर टीएमसी में चल रही भयंकर टूट के बीच महुआ मोईत्रा खुद को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर लेती हैं, तो इसमें किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए. कथित तौर पर इसके तुरंत बाद उन्होंने एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए महुआ और वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे को नफरत की राजनीति छोड़ने और ‘इश्क करो पार्टी’ से जुड़ने के लिए ishqkaroparty@gmail.com पर मेल करने का निमंत्रण दे दिया.
आरामदेह नौकरी के लिए छिपकर संघी बनने वाले… : मोईत्रा
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ममता बनर्जी की सबसे वफादार नेता के रूप में जानी जाने वाली महुआ मोईत्रा ने जस्टिस काटजू की धज्जियां उड़ाने में देरी नहीं की. उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा- सर मार्कंडेय काटजू, पूरे सम्मान के साथ मैं आपको सही करना चाहूंगी. आपके जैसे कई लोगों के उलट, जिन्हें रिटायरमेंट के बाद सरकार से कोई आरामदेह और मलाईदार नौकरी (Post-Retirement Plum Posting) पाने के लिए चुपके-चुपके ‘संघी’ बनने की जरूरत पड़ती है, मैंने अपने मकसद पर भरोसे के कारण अपनी पूरी जवानी और शानदार कॉर्पोरेट करियर का त्याग किया है.
इसे भी पढ़ें : जस्टिस काटजू ने TMC की महिला सांसदों को बताया ‘मैकबेथ की चुड़ैल’, महुआ मोईत्रा ने किया करारा पलटवार
Justice Markandey Katju Ishq Karo Party: बिना सिर-पैर के दावों के लिए डांट भी लगायी
इतना ही नहीं, महुआ मोईत्रा ने कड़े लहजे में जस्टिस काटजू को नसीहत देते हुए लिखा- जब हमारी पार्टी TMC इतने संवेदनशील और कठिन दौर से गुजर रही है, तब कृपा करके बिना किसी ठोस आधार के ऐसे भ्रामक दावे करना बंद करें. हालांकि, जस्टिस काटजू या महुआ मोईत्रा के सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक और एक्स) पर ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया गया है.
जस्टिस काटजू ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बताया बेवकूफ
जस्टिस काटजू ने इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने सीजेपी द्वारा नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को मूर्खतापूर्ण बताया. कहा कि एक मंत्री के हटने से व्यवस्था नहीं बदलेगी, उसके स्थान पर दूसरा मंत्री आ जायेगा.
इसे भी पढ़ें
Video : फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, TMC सांसद ने दर्ज कराई शिकायत
बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर महुआ मोईत्रा ने फिर चुनाव आयोग पर बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










