पुुलिस भर्ती परीक्षा में हुई है अनियमितता : शुभेंदु

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि 30 नवंबर को आयोजित पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं.

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने लगाये आरोप

कहा : अगर अभ्यर्थी जनहित याचिका दायर करते हैं, तो कानूनी सहायता प्रदान करेगी भाजपा

संवाददाता, कोलकाता

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि 30 नवंबर को आयोजित पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं. अधिकारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि परीक्षार्थियों को दी गयी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी में कोई क्रम संख्या (सीरियल नंबर) नहीं थी.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उम्मीदवारों के पास होनी चाहिए, न कि परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों के पास. यह सिर्फ यही साबित करता है कि क्रम संख्या रहित ओएमआर शीट को बदल दिया जायेगा. पुलिस भर्ती बोर्ड ने पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए रविवार (30 नवंबर) को लिखित परीक्षा आयोजित की. नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि इस कारण परिणाम अनियमितताओं से भरे होंगे और वास्तविक परीक्षार्थी पुलिस बल में नौकरी पाने से वंचित रह जायेंगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि ओएमआर शीट में नंबर बदलकर उन लोगों को लाभ पहुंचाया जायेगा, जिन्होंने सरकारी नौकरी पाने के लिए अनैतिक साधनों का सहारा लिया है. अधिकारी ने कहा कि इस समस्या से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से हटाना है. उन्होंने कहा कि यदि परीक्षार्थी जनहित याचिका (पीआइएल) दायर करते हैं, तो भाजपा कानूनी सहायता प्रदान करेगी.

राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया में राज्य सरकार की उदासीनता पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को जानबूझकर विलंबित किया गया. उन्होंने दावा किया कि इस देरी के कारण योग्य और प्रतिभाशाली छात्र अन्य राज्यों में पलायन कर गये हैं. उन्हाेंने कहा कि यहां की तृणमूल कांग्रेस सरकार मेधावी छात्रों को राज्य में अध्ययन का अवसर ही नहीं देना चाहती है. यहां के मेधावी छात्र मजबूरन अन्य राज्यों के कॉलेजों में दाखिला करा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >