स्लीपर वंदे भारत का उद्घाटन कार्यक्रम होगा मालदा टाउन में

इस बाबत रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार अचानक मालदा टाउन स्टेशन पहुंचे और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.

चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

कोलकाता. देश की पहली वंदे भारत स्लीपर हावड़ा-गुवाहाटी एक्सप्रेस के जल्द उद्घाटन की जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्ष के प्रथम दिन ही दे दी थी. इस बाबत रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार अचानक मालदा टाउन स्टेशन पहुंचे और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कार्यक्रम स्थल के साथ, स्टेशन के प्रवेश-निकास और सभी प्लेटफॉर्म का भी निरीक्षण किया. चेयरमैन ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रमुख बुनियादी ढांचे और परिचालन मापदंडों की समीक्षा की, ताकि इसे सेवा में लाने से पहले सुरक्षा, गुणवत्ता और सेवा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके. इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को विकास कार्यों संबंधी कई आवश्यक निर्देश दिये. उनके साथ पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के देउस्कर, पूर्व रेलवे के विभागों के पीएचओडी के साथ मंडल रेल प्रबंधक (मालदा) मनीष कुमार गुप्ता भी मौजूद थे.

रेल सूत्रों के अनुसार, गंगासागर मेले के बाद (17 या 18 जनवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन स्टेशन से ही देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (हावड़ा-गुवाहाटी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस) को रवाना करेंगे. चेयर कार वंदे भारत के बाद अब बंगाल को जल्द ही वंदे भारत स्लीपर मिलने जा रहा है. रेल मंत्रालय जल्द ही बंगाल वासियों को नये वर्ष की सौगात के तौर पर स्लीपर वंदे भारत के रूप में देने जा रहा है. गुरुवार को इस संबंध में एक जानकारी रेलमंत्री द्वारा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >