बाबरी मस्जिद की नींव रखी तो बाबर के पास भेज देंगे

सिंह ने शुक्रवार को कहा, “अगर कबीर यहां बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें बाबर (मुगल बादशाह) के पास भेज दूंगा

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर को चेतावनी दी कि अगर वह शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर प्रस्तावित मस्जिद की आधारशिला रखने की अपनी योजना पर आगे बढ़े, तो वह उन्हें ‘बाबर के पास भेज देंगे.’ श्री सिंह ने शुक्रवार को कहा, “अगर कबीर यहां बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें बाबर (मुगल बादशाह) के पास भेज दूंगा. कोई आधारशिला समारोह नहीं होगा, यह सब नाटक है.” उन्होंने कहा, “भारत हिंदू बहुल राष्ट्र है. कोई मस्जिद बना सकता है, लेकिन ‘बाबरी’ का नाम लेना संविधान का अपमान है.” नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि कबीर का निलंबन ‘हिंदुओं को मूर्ख बनाने का नाटक’ है. श्री अधिकारी ने पुरुलिया में दावा किया, “ उन्हें (कबीर को) चुनाव से पहले हिंदू मतदाताओं को गुमराह करने के लिए निलंबित किया गया है.” तृणमूल प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने हुमायूं कबीर और भाजपा दोनों के आरोपों का जवाब देते हुए बागी विधायक पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “कबीर मुर्शिदाबाद में शांति भंग करने के लिए भाजपा-संघ के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं. जिले के लोग शांतिप्रिय हैं और उनके उकसावे का समर्थन नहीं करते.” चक्रवर्ती ने भाजपा के आरोपों को ‘निराधार’ बताते हुए कहा कि पार्टी को ‘सद्भाव पर शिक्षा की आवश्यकता नहीं है.’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >