स्वास्थ्यकर्मियों ने बोनस के लिए किया मेयर का घेराव

महानगर के पांच नंबर एसएन बनर्जी रोड स्थित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय में सोमवार शाम मेयर फिरहाद हकीम का घेराव किया गया.

संवाददाता, कोलकाता

महानगर के पांच नंबर एसएन बनर्जी रोड स्थित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय में सोमवार शाम मेयर फिरहाद हकीम का घेराव किया गया. केएमसी के ऑजिलियरी नर्स मिडवाइब (एएनएम) द्वारा मेयर का घेराव किया गया. केंद्र सरकार के राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत निगम के ये एएनएम नर्सें विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य करती हैं. जानकारी के अनुसार 2019 तक इन्हें पूजा से पहले इन्हें एकमुश्त 500 रुपये एक्सग्रेसिया के तौर पर मिलता था, क्योंकि इन्हें बोनस नहीं मिलता है, पर अब इनका आरोप है कि 2021 से इन्हें मात्र 100 रुपये एक्सग्रेसिया के तौर पर दिया जा रहा है. इन एएनएम नर्सों का कहना है कि हमें भीख नहीं पहले की तरह ही 500 रुपये दिया जाये. इस मांग को लेकर ही एएनएम नर्सों ने मेयर का घेराव किया.

मेयर फिरहाद हकीम ने इन नर्सों को आश्वासन दिया कि विश्वकर्मा पूजा के दिन वह इस मुद्दे को लेकर बैठक करेंगे. इसके बाद अगला निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >