मुख्य बातें
Gyanesh Kumar: कोलकाता: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बंगाल आ रहे हैं. चुनाव आयोग की पूरी बेंच भी उनके साथ आ रही है. बंगाल दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त कालीघाट मंदिर और बेलूर मठ का दर्शन करेंगे. ज्ञानेश कुमार समेत आयोग की पूरी बेंच रविवार शाम को कोलकाता पहुंचेगी. ज्ञानेश कुमार सोमवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे. इससे पहले, वे सोमवार सुबह कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त मंगलवार को बेलूर मठ में दोबारा दर्शन के लिए जाएंगे.
Also Read: फुल बेंच के साथ कोलकाता आ रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, दो दिनों की बैठक में फाइनल होगा सबकुछ
चुनाव की घोषणा से पहले बड़ी बैठक
एसआईआर की अंतिम सूची 28 फरवरी को प्रकाशित हुई थी. हालांकि, इस सूची में अभी भी 60 लाख नाम लंबित हैं. राजनीतिक दलों ने मांग की है कि जब तक लंबित सूची का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक चुनाव न कराए जाएं. ऐसे में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं. माना जा रहा है कि आयोग राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद कोई निर्णय लेगा. कल राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल ने कहा कि उन्हें चुनाव के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस संबंध में निर्णय आयोग द्वारा लिया जाएगा. इसी माहौल में, ज्ञानेश कुमार सहित चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ रविवार को राज्य का दौरा कर रही है.
बंगाल की खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें
तृणमूल के निशाने पर चुनाव आयुक्त
इस बीच, बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी विभिन्न मुद्दों पर चुनाव आयुक्त को निशाना बना रही है. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से लेकर अन्य पार्टी नेता तक, बिना नाम लिए लगातार उन्हें ‘वनिश कुमार’ कहकर उन पर हमले कर रहे हैं. तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कोलकाता के मेट्रो चैनल पर ममता बनर्जी के धरने के मंच से मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाना बनाया. उन्होंने कहा- ज्ञानेश कुमार, अपनी नागरिकता साबित कीजिए. दूसरों की नागरिकता सत्यापित करने से पहले, यह साबित कीजिए कि आप भारत के नागरिक हैं या नहीं.
Also Read: वोटर लिस्ट में नाम शामिल होना आसान नहीं, DM ऑफिस के आगे हजारों लोग कतार में
