जीटीए में पैसों की गड़बड़ी के आरोपों के बीच स्मृतिरंजन मोहंती बने नये प्रशासक

Gorkhaland Territorial Administration News: पश्चिम बंगाल सरकार ने गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद प्रधान सचिव स्मृतिरंजन मोहंती को नया प्रशासक नियुक्त किया है. यह कदम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा कड़े एक्शन की चेतावनी के बाद उठाया गया है.

Gorkhaland Territorial Administration News: पश्चिम बंगाल सरकार ने गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के प्रधान सचिव स्मृतिरंजन मोहंती को अगले आदेश तक निकाय का प्रशासक नियुक्त किया है. राज्य के गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग की ओर से सोमवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से मोहंती की नियुक्ति को औपचारिक रूप दिया गया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

शुभेंदु अधिकारी ने दी थी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब वर्ष 2022 में हुए पिछले चुनावों के बाद से गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप सामने आये हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कलिम्पोंग में प्रशासनिक बैठक को संबोधित करते हुए गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया.

11 विकास बोर्ड में गबन की जांच

मुख्यमंत्री ने कहा था कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, ‘अमृत’ पेयजल परियोजना और लेपचा तथा तमांग बोर्ड समेत 11 विकास बोर्ड के लिए जारी धन के कथित गबन की गहन जांच करायी जायेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस विश्वजीत बसु की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: गोरखालैंड से शासन तक : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का नये राजनीतिक दौर में प्रवेश

17 जून को अनित थापा ने दिया था इस्तीफा

सीएम ने कहा- जिन लोगों ने सरकारी धन की लूट की है, उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा और उनसे पैसे की वसूली की जायेगी. किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. प्रशासक की नियुक्ति 17 जून को गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनित थापा के इस्तीफे के बाद की गयी है. अनित थापा दार्जिलिंग में सक्रिय भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के संस्थापक भी हैं. यह पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा थी.

ये भी पढ़ें: गोरखा मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी, तैयार होगा समझौता ड्राफ्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >