बांग्लादेश सीमा पर 1.09 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त

मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की 146वीं बटालियन की टीम ने चारभद्रा फॉरवर्ड सीमा चौकी के पास खुफिया सूचना के आधार पर सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया.

कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की 146वीं बटालियन की टीम ने चारभद्रा फॉरवर्ड सीमा चौकी के पास खुफिया सूचना के आधार पर सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया. अभियान के दौरान, जवानों ने सीमा के निकट एक खेत में तस्करी के लिए छिपाये गये सोने के आठ बिस्कुट बरामद किये. इन सोने के बिस्कुट का कुल वजन 832.550 ग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.09 करोड़ रुपये आंकी गयी है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक 146वीं बटालियन के जवानों को गुप्त सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व तस्करी के उद्देश्य से खेतों के पास संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखे हुए हैं. इस सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक स्थान पर घास को असामान्य रूप से जमा पाया गया, जिससे संदेह हुआ. जब उस स्थान की खुदाई की गयी, तो वहां से लाल कपड़े में लिपटे सोने के आठ बिस्कुट बरामद हुए. बरामद बिस्कुट को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा चौकी लाया गया.

इसके बाद इसे संबंधित विभाग को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >