छात्रा से छेड़खानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

बागनान थाना क्षेत्र स्थित गोहाल बेड़िया प्राइमरी स्कूल में पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

संवाददाता, हावड़ा

बागनान थाना क्षेत्र स्थित गोहाल बेड़िया प्राइमरी स्कूल में पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. आरोप स्कूल के एक शिक्षक पर लगा है. गुस्साये लोगों ने स्कूल में ताला जड़ दिया. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम सुशांत शिकारी है. पुलिस ने पॉक्सो धारा के तहत मामला दर्ज किया है.

यह घटना मंगलवार की बतायी जा रही है. पीड़िता स्कूल से घर लौटने पर परिजनों को आपबीती बतायी. बुधवार को गांधी जयंती होने की वजह से स्कूल बंद था. गुरुवार को छात्रा के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और गेट पर ताला लगा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने ताला खोला. जिला प्राथमिक शिक्षा संघ के चेयरमैन कृष्णा घोष ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ शिक्षा विभाग ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. दोषी साबित होने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >