Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने दी शुभेंदु अधिकारी को बधाई, रिश्तों पर कही ये बात

Sheikh Hasina: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद राज्य में नई सरकार ने कमान संभाल ली है. शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण किया. पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है.

Sheikh Hasina: कोलकाता. शुभेंदु अधिकारी के बंगाल का सीएम बनने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच सच्ची दोस्ती के इतिहास में पश्चिम बंगाल की एक खास जगह है. बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना की तरफ से शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं.

शुभेंदु को लेकर शेख हसीना ने क्या कहा

मैं अपनी और बांग्लादेश की जनता की तरफ से शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत और भारत के पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. शेख हसीना ने कहा- पश्चिम बंगाल के लोगों का फैसला शुभेंदु अधिकारी की मजबूत और लोगों को ध्यान में रखकर काम करने वाले नेतृत्व के लिए उनके गहरे भरोसे और सारहान को साफ दिखाता है. बांग्लादेश और भारत के बीच सच्ची दोस्ती के इतिहास में पश्चिम बंगाल की एक खास जगह है. हम एक जैसी भाषा, संस्कृति और विरासत से जुड़ा एक संबंध साझा करते हैं और मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यह संबंध भविष्य में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पड़ोसी होने के नाते हमने, शेख हसीना ने कह दी बड़ी बात

शेख हसीना ने कहा कि पड़ोसी होने के नाते हमने हमेशा पश्चिम बंगाल की खुशहाली और शांति की कामना की है. मुझे उम्मीद है कि सुवेंदु अधिकारी के कार्यकाल में हमारे बीच आपसी सहयोग की पुरानी परंपरा और भी मजबूत होगी और हम दोनों बंगाल के लोगों के साझा विकास और भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. बधाई संदेश के आखिरी में शेख हसीना ने कहा-मैं शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल की नई चुनी हुई कैबिनेट के सभी सदस्यों को लगातार सफलता, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की शुभकामनाएं देती हूं.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी के लिए बंगले की तलाश, सीएम आफिस में भी बदलाव संभव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >