नकली नोटों की तस्करी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश

मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज थाने की पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है

देवर-भाभी सहित तीन किये गये गिरफ्तार

कोलकाता. मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज थाने की पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में देवर- भाभी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये गये हैं. नकली नोट कहां भेजने की योजना थी, गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में मरियम बीबी, खबीर शेख और बेलाल हुसैन शामिल हैं. मरियम और बेलाल रिश्ते में भाभी-देवर लगते हैं.

मंगलवार रात शमशेरगंज के डाकबंगला तारापुर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 से सभी को गिरफ्तार किया गया. ये सभी मालदा के वैष्णवनगर थाने के पार बैद्यनाथपुर गांव के रहनेवाले हैं. बुधवार को जंगीपुर अदालत में आरोपियों को पेश किया गया. अदालत ने सभी को सात दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया. बुधवार सुबह जंगीपुर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्यजीत बरुआ ने शमसेरगंज थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. मौके पर फरक्का सब-डिवीजन के एसडीपीओ शेख शमसुद्दीन, शमसेरगंज थाने के आइसी सुब्रत घोष और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नकली नोटों की तस्करी से यह गिरोह जुड़ा हुआ है. इस गिरोह में कोई और शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >