निगम मुख्यालय के पास ई-वाहन चार्जिंग प्वॉइंट

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कोलकाता में भी अब ई-वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है.

कोलकाता. वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कोलकाता में भी अब ई-वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में ई- वाहनों को रिचार्ज करने के लिए कोलकाता नगर निगम मुख्यालय के पास ई-चार्जिंग प्वॉइंट तैयार किया गया है. निगम के पार्किंग विभाग के मेयर परिषद के सदस्य देवाशीष कुमार ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया. इस संबंध में श्री कुमार ने बताया अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस चार्जिंग प्वॉइंट में मात्र डेढ़ घंटे में ही वाहन फुल चार्ज हो जायेंगे. चार्जिंग के लिए लोगों को पैसे भी खर्च करने होंगे, पर फिलहाल शुल्क तय नहीं की गयी है. इसलिए शुल्क तय होने तक लोग नि:शुल्क इस सेवा का लाभ ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए हम शहर में कुछ और जगहों पर चार्जिंग प्वॉइंअ तैयार करना चाहते हैं. बताया कि धीरे-धीरे कुछ और जगहों पर चार्जिंग प्वाॅइंट तैयार किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >