जगन्नाथ मंदिर में दिलीप ने पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना

समारोह के बाद शाम के समय वह मंदिर परिसर में पहुंचे, उस समय मुख्यमंत्री भी जगन्नाथ मंदिर से निकल चुकी थीं, लेकिन दिलीप घोष के मंदिर परिसर में आने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री वापस वहां पहुंचीं.

कोलकाता. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कद्दावर नेता दिलीप घोष अपनी पत्नी रिंकू मजूमदार के साथ बुधवार को दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्री घोष को जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि, दिलीप घोष उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए. समारोह के बाद शाम के समय वह मंदिर परिसर में पहुंचे, उस समय मुख्यमंत्री भी जगन्नाथ मंदिर से निकल चुकी थीं, लेकिन दिलीप घोष के मंदिर परिसर में आने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री वापस वहां पहुंचीं. वहीं, भाजपा नेता दिलीप घोष के जगन्नाथ मंदिर पहुंचने पर राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने उत्तरीय पहना कर उनका स्वागत किया और स्वयं मंदिर के गर्भ गृह तक ले गये, जहां दिलीप घोष व उनकी पत्नी ने पूजा-अर्चना की और उसके बाद पूरे मंदिर का परिदर्शन किया. इसी बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी वहां पहुंच गयीं और उन्होंने मंदिर परिसर में बने अतिथि आवास में दिलीप घोष व उनकी पत्नी से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार, दिलीप घोष ने इस भव्य जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री व दिलीप घोष के बीच कुछ समय तक सौजन्यमूलक बातचीत हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >