बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपी आनंद सरकार गिरफ्तार, अब तक 3 पकड़ाये

Crime News West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे बारुईपुर में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

Crime News West Bengal: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मुख्य आरोपी आनंद सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आनंद सरदार को बारुईपुर पुलिस ने सोमवार को बारुईपुर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है.

सीएम बोले- दोषियों को दिलायेंगे फांसी की सजा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को फांसी की सजा दिलायी जायेगी. सरकार परिवार की पूरी मदद करेगी. बारुईपुर के 3 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लगा दी गयी है. रविवार को नाबालिग की हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उग्र हो गये थे. कुलपी रोड को जाम करके लोगों ने हंगामा कर दिया था. एक संदिग्ध को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था. पुलिस और पत्रकारों पर भी हमला बोल दिया था.

इसे भी पढ़ें : बारुईपुर में नाबालिग की हत्या के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कुलपी रोड जाम, पुलिस कैंप पर हमला

Crime News West Bengal: बारुईपुर बाजार से हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों लोगों के नाम प्रभास मंडल, आनंद सरदार और दिवाकर सरदार हैं. प्रभास मंडल और दिवाकर सरदार को रविवार को गिरफ्तार किया गया था. इन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को आनंद सरदार के घटना में शामिल होने की जानकारी हुई. सोमवार को आनंद को बारुईपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं

संदेशखाली में खूनी खेल, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद

बरुईपुर घटना : दुष्कर्मी ने बेहोश बच्ची को बोरे में डालकर तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज है दरिंदगी की कहानी

बरुईपुर मामले में शुभेंदु अधिकारी का साफ संदेश, बोले मुख्यमंत्री- परिवार जो चाहेगा वो होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >