प्रतिमा विसर्जन के लिए निगम तैयार गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे निगमकर्मी

अगले सप्ताह सोमवार से देवी पक्ष शुरू हो रहा है. ऐसे में पूजा से पहले पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.

संवाददाता, कोलकाता

अगले सप्ताह सोमवार से देवी पक्ष शुरू हो रहा है. ऐसे में पूजा से पहले पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. पूजा की इन तैयारियों के बीच कोलकाता नगर निगम पूजा संपन्न होने के बाद प्रतिमा विसर्जन की तैयार कर ली है. कोलकाता में दो से पांच अक्तूबर तक विसर्जन के लिए दिन निर्धारित किया गया है.

महानगर में बाजे कदमतला घाट, निमतला घाट, दही घाट और जजेज घाट पर ही मूर्तियों का विसर्जन किया जायेगा. ऐसे में विसर्जन की तैयारियों को लेकर निगम की ओर से एक निर्देशिका जारी की गयी है. वैसे तो दो से पांच अक्तूबर के बीच दिन भर मूर्तियों को विसर्जन किया जायेगा, पर निगम की ओर से जारी निर्देशिका के अनुसार दोपहर दो बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक घाटों पर निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए निगम की ओर से एक टीम भी बनायी गयी है. इस टीम में निगम के बिल्डिंग और लाइटिंग विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है. इस टीम के सदस्य ही विसर्जन के दौरान उक्त चार घाटों पर निर्धारित तिथियों पर उपस्थित रहेंगे. निगम अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे. प्रतिमा विसर्जन से पहले उक्त सभी गंगा घाटों पर लाइटिंग की अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी. विसर्जन से बाद नदी से मूर्तियों को निकालने के लिए क्रेन भी रहेगा.

सूत्रों के अनुसार विसर्जन शुरू होने से पहले कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और मेयर परिषद के सदस्य देबाशीष कुमार उक्त सभी गंगा घाटों का जायजा भी लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >