मुख्य चुनाव आयुक्त आठ मार्च को पूरी टीम के साथ आयेंगे कोलकाता

राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार फुल बेंच के साथ आठ मार्च की रात को कोलकाता पहुंचेंगे.

नौ और 10 मार्च को होगी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

संवाददाता, कोलकाताराज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार फुल बेंच के साथ आठ मार्च की रात को कोलकाता पहुंचेंगे. सीइसी के साथ आने वाले दल में दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के अलावा मनीष गर्ग, पवन कुमार शर्मा, ज्ञानेश भारती, आशीष गोयल, एसबी जोशी, अभिनव अग्रवाल, पी पवन, अपूर्व कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे. चुनाव आयोग की यह टीम नौ और 10 मार्च को सभी राजनीतिक दलों, चुनाव अधिकारियों और सभी जिलों के डीएम व एसपी के साथ बैठक करेगी. जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 12:45 बजे सीइओ मनोज कुमार अग्रवाल के साथ बैठक होगी. उसी दिन दोपहर 1:15 बजे से केंद्र और राज्य की अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक होने की बात है. इस बैठक में कुल 24 एजेंसियों के प्रमुख मौजूद रहेंगे. इसके अलावा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीइओ और एसपी के साथ बैठक होगी. वहीं, मंगलवार को भी आयोग की फुल बेंच के साथ सुबह 10.30 बजे से मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, डीजीपी पीयूष पांडे के साथ बैठक होगी. इस बैठक में अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद होंगे. इस बैठक के खत्म होने के बाद आयोग की फुल बेंच दोपहर 12:30 बजे से बूथ लेवल ऑफिसर से बैठक करेगी. मंगलवार को चुनाव आयोग की यह टीम दिल्ली रवाना हो जायेगी.

एसआइआर : 56 लाख वोटर्स की किस्मत अभी भी अधर में

कोलकाता. आठ मार्च को दिल्ली से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कोलकाता पहुंच रहे हैं. नौ और 10 मार्च को वह यहां बैठक करेंगे, लेकिन अभी तक विचाराधीन की श्रेणी में आने वाले 60 लाख मतदाताओं की नागरिकता अधर में लटकी हुई है. 501 न्यायिक अधिकारियों को दस्तावेजों की जांच के लिए लगाया गया है, लेकिन अभी तक चार लाख मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच पूरी हो सकी है. 56 लाख वोटर्स की किस्मत अभी भी अधर में लटकी हुई है. कोशिश यही की जा रही है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के आने के पहले विचाराधीन की श्रेणी में आने वाले सभी मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >