ममता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरा भाजयुमो

पश्चिम बंगाल में 25,753 शिक्षकों की नियुक्तियों को गुरुवार को अमान्य करार दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य में विपक्षी भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है.

भाजपा की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में किया विरोध प्रदर्शन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में 25,753 शिक्षकों की नियुक्तियों को गुरुवार को अमान्य करार दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य में विपक्षी भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. फैसला आने के तुरंत बाद भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में कोलकाता में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा इंद्रनील खां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग पर कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू के पास एकत्रित होकर मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया. हाथों में तख्तियां व पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार व तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान टायर जलाकर भी विरोध जताया. विरोध प्रदर्शन के चलते व्यस्त सेंट्रल एवेन्यू पर यातायात भी कुछ देर तक बाधित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >