खड़गपुर में भाजपाइयों ने थाने को घेरा

खड़गपुर शहर में भाजपा ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए खड़गपुर नगर थाना के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया.

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

खड़गपुर शहर में भाजपा ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए खड़गपुर नगर थाना के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया. इस दौरान भाजपा के पश्चिम मेदिनीपुर जिला के अध्यक्ष सुमित कुमार मंडल, अभिषेक अग्रवाल, डी तारकेश्वर राव सहित भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भाजपा का आरोप है कि खड़गपुर शहर के नीमपुरा इलाके में एक महिला के गले से हार छिनतई और जान से मारने की कोशिश हुई थी. मामले की जांच कर रही पुलिस ने इलाके के भाजपा पार्षद टी नागेश्वर राव, मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ सिन्हा को आरोपी बताते हुए मामला दर्ज किया. जानकारी मिलने के बाद खड़गपुर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस शासक दल के नेताओं के इशारे पर काम कर रही है. भाजपा नेताओं को झूठे मामले में फंसा रही है. सुमित कुमार मंडल का कहना है कि पुलिस ने जो झूठे मामले भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज किये हैं, उन्हें वापस ले, वरना अदालत में पुलिस के खिलाफ मामला किया जायेगा. साथ ही साथ भाजपा का आंदोलन और भी तेज होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >