BJP Government Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नये युग का सूर्योदय होने जा रहा है. 15 साल के ममता बनर्जी शासन के अंत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पहली सरकार के गठन के लिए तैयार है.
ब्रिगेड मैदान में होगा भव्य समारोह
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बुधवार को ऐलान किया कि नयी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत दिल्ली के कई दिग्गज नेता इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे. खास बात यह है कि इस तारीख का चयन भाजपा ने बेहद सोच-समझकर किया है.
रवींद्र जयंती और शपथ ग्रहण भाजपा का बड़ा सांस्कृतिक दांव
9 मई की तारीख बंगाल के लिए बेहद खास है. बांग्ला पंचांग के अनुसार, यह बैसाख का 25वां दिन है. इसे पूरे विश्व में रवींद्र जयंती (कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती) के रूप में मनाया जाता है. टीएमसी अक्सर भाजपा को ‘बाहरी लोगों की पार्टी’ और बंगाली संस्कृति से अलग बताती रही है. रवींद्र जयंती के दिन शपथ ग्रहण कर भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि वह बंगाल के लोकाचार और बौद्धिक विरासत के साथ गहराई से जुड़ी है.
इसे भी पढ़ें : पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश
कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री? सस्पेंस बरकरार
भले ही शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गयी हो, लेकिन ‘कैप्टन’ के नाम पर अभी भी पर्दा गिरा हुआ है. नवनिर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक 8 मई की शाम को बुलायी गयी है. इसी बैठक में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. पार्टी आलाकमान ने अभी तक किसी एक नाम को आगे नहीं किया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शपथ ग्रहण समारोह में होगा दिग्गजों का जमावड़ा
बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अलावा भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की भी उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया
BJP Government Oath Ceremony: ऐतिहासिक जीत, भव्य शुरुआत
भाजपा ने बंगाल में वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद प्रचंड जीत हासिल की है. 207 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त करने के बाद अब पार्टी राज्य में सुशासन और सोनार बांग्ला के अपने वादे को जमीन पर उतारने के लिए तैयार है. सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम बंगाल की राजनीति में भाजपा के स्थायी उदय को स्थापित करने वाला मील का पत्थर साबित होगा.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत
शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता को भगवा झंडों से पाटा
भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही पूरी कोलकाता नगरी को भगवा झंडों से पाट दिया गया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. अब सबकी निगाहें 8 मई की विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं, जब बंगाल के नये ‘मुख्यमंत्री’ के नाम से पर्दा उठेगा.
इसे भी पढ़ें
सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
