बिस्तर पर सो रही थी दुधमुही बच्ची, मां गयी शौचालय, लौटी तो बच्ची थी गायब, फिर तालाब से मिला शव

Bengal News: मां फिरोजा बीबी का आरोप है कि बच्ची की किसी ने हत्या की है. योजनाबद्ध तरीके से हत्या हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. सोमवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

बशीरहाट से मनोरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bengal News: ढाई माह की दुधमुही बच्ची को बिस्तर पर सुलाकर मां शौचालय चली गयी. थोड़ी देर बाद लौटी तो बच्ची गायब मिली. फिर खोजबीन हुई, तो पास के एक तालाब में बच्ची का शव मिला. घटना उत्तर 24 परगना के हासनाबाद थाना क्षेत्र के भेबिया ग्राम पंचायत के बोलदे पोता इलाके की है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम फिजा मंडल है. बच्ची के पिता ताजउद्दीन मंडल काम के सिलसिले में ओडिशा में रहते हैं. बच्ची की मां फिरोजा बीबी अपने बच्ची को लेकर उसके दादा-दादी के साथ रहती है.

तालाब में मिला बच्ची का शव

घटना रविवार रात की है. बच्ची के दादा-दादी अपने बड़े बेटे के घर गये थे. वह पास के इलाके में ही रहता है. इस बीच फिजा सो रही थी. उसकी मां ने अपनी बच्ची को घर के बरामदे में एक खाट पर बिस्तर लगाकर सुला दिया और फिर शौचालय चली गयी. बरामदे का गेट भी बंद था, पर ताला नहीं लगा था. जब बच्ची की मां शौचालय से कुछ देर बाद लौटी तो देखा कि बरामदे का गेट खुला है और बिस्तर पर बच्ची नहीं है. इसके बाद ही रोने-चिल्लाने लगी. आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गयी. खबर पाकर हासनाबाद थाने की पुलिस भी पहुंची. पुलिस व स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान घर के पास के ही एक तालाब में जब टार्च जलाकर देखा गया, तो सभी दंग रह गये. तालाब में बच्ची मिली. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मां ने लगाया बच्ची की हत्या का आरोप

मां फिरोजा बीबी का आरोप है कि बच्ची की किसी ने हत्या की है. योजनाबद्ध तरीके से हत्या हुई है. उन्होंने कहा, ‘अपने कलेजे के टुकड़े को खाना खिलाकर और बरामदे में बिस्तर पर सुलाकर शौचालय गयी थी, दरवाज़ा बंद था, लेकिन जब वापस आयी, तो देखा कि दरवाज़ा खुला है और मेरी बच्ची गायब थी. बाद में तालाब में शव मिला. कोई न कोई उसे जरूर ले गया होगा, लेकिन मुझे नहीं पता कौन किया है, मैं चाहती हूं कि मेरी बच्ची को मारने वालों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले.’ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. सोमवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

Also Read: बहन को गाली देने से रोका, तो जीजा ने साले का सिर लाठी से फोड़ा, थाना पहुंचा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >