Bengal News: पुरुलिया में बस हादसा, एक बच्चे की मौत, कई यात्री घायल

Bengal News: कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Bengal News: कोलकाता. पुरुलिया से जमशेदपुर जाने के रास्ते में 18 नंबर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हो गया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कांटाडी मोड़ के पास शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक बस का एक ट्रेलर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुरुलिया से यात्रियों को लेकर जा रही बस अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घायलों में कई बच्चे शामिल

स्थानीय लोगों की माने तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह मुड़-तुड़ गया. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना की खबर पाकर स्थानीय लोग और पुलिस फौरन बचाव कार्य में जुट गये. घायलों को पुरुलिया देवबन महतो सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में कई बच्चे शामिल हैं. अस्पताल की ओर से दी गयी सूचना के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Also Read: बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >