टिकट से वंचित तृणमूल विधायकों को भाजपा में जगह नहीं, दिलीप घोष ने कर दिया क्लियर

Bengal Election: बड़ी संख्या में तृणमूल विधायकों के टिकट कटने से उनके भाजपा में जाने की चर्चा तेज हो रही है. ऐसे में दिलीप घोष ने साफ साफ शब्दों में कह दिया है कि ऐसा नहीं होने जा रहा है.

Bengal Election: कोलकाता. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने साफ शब्दों में कहा है कि तृणमूल जिन विधायकों को टिकट से वंचित किया है, भाजपा उन्हें टिकट नहीं देने जा रही है. दिलीप घोष ने कहा कि टिकट से वंचित इन नेताओं को सत्ता की आदत हो चुकी है. इन लोगों को विधायक रहते इतनी सुविधा मिली हुई है कि अब इससे वंचित होने पर नाराज होना स्वभाविक है. भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी ने इतनी बड़ी संख्या में विधायकों को टिकट वंचित किया है कि उसका विरोध पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है.

भाजपा किसी को भी नहीं दे रही प्रवेश

दिलीप घोष ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा है- टीएमसी, उनके विधायक और उनके मंत्री ने इतनी कटौती की है कि उन्हें इसकी आदत हो गई है…उन्हें इतनी सुविधा मिली है, इसलिए जब उन्हें टिकट नहीं मिलेंगे, तो वे नाराज होंगे. 74 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं. हर कोई नाराज है. आधे लोग टिकट के लिए भाजपा से संपर्क कर रहे हैं. पिछली बार हमसे गलती हुई थी, हमने हारने वालों को टिकट दे दिए होंगे, इसलिए हमें परिणाम भुगतने पड़े. इस बार भाजपा किसी को भी प्रवेश नहीं दे रही है..

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जगह-जगह हो रहे हैं प्रदर्शन

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अपने 74 मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है. पार्टी के इस फैसले से कई विधायक नाराज हैं. उनके समर्थक जगह-जगह पार्टी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. जहां कई मौजूदा विधायकों ने सार्वजनिक रूप से अपना असंतोष व्यक्त किया, वहीं उनके कई समर्थकों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और चेतावनी दी कि वे चुनाव में पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे. कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में “बाहरी” उम्मीदवारों के नामांकन ने भी असंतोष को बढ़ावा दिया है.

Also Read: बंगाल चुनाव: उम्मीदवार सामने आते ही भड़के कार्यकर्ता, भाजपा और सीपीएम के दफ्तार में तोड़फोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >