बंगाल में भाजपा को झटका, पूर्वी मेदिनीपुर के विश्वनाथ बनर्जी का पार्टी से इस्तीफा

Bengal Election: पूर्वी मिदनापुर के महिषादल विधानसभा क्षेत्र से सुभाष चंद्र पांजा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. पांजा पेशे से व्यवसायी हैं.

Bengal Election: कोलकाता. बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची आने के साथ ही भाजपा में बगावत हो गया है. उम्मीदवार सूची देखने के बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया. 2021 में भाजपा उम्मीदवार और पूर्वी मेदिनीपुर भाजपा जिला संगठन समिति के सदस्य विश्वनाथ बनर्जी ने भाजपा जिला अध्यक्ष और राज्य अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है. त्यागपत्र में उन्होंने बताया है कि भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित न किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

कॉरपोरेट पार्टी बन गई है भाजपा

विश्वनाथ बनर्जी ने कहा- भाजपा अब राजनीतिक दल नहीं, बल्कि कॉरपोरेट पार्टी बन गई है. मैं 13 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा हूं. भाजपा ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है, जो इलाके में बड़े ठेकेदार या करोड़पति के रूप में जाने जाते हैं. हमें किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने में कोई आपत्ति नहीं थी. इसीलिए मैंने भाजपा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है. अब मैं किसी भी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता नहीं हूं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल ने कसा भाजपा पर तंज

तृणमूल ने इस घटना की आलोचना की है. तृणमूल के संगठनात्मक जिला महासचिव शिवनाथ सरकार ने कहा- यह भाजपा पार्टी का आंतरिक मामला है. हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि भाजपा गुजरातियों द्वारा चलाई जाती है. गुजराती व्यापार के अलावा कुछ नहीं समझते, इसीलिए ठेकेदार सोने के व्यापारियों को उम्मीदवार बनाया गया है. कई भाजपा कार्यकर्ता समझते हैं कि उनकी पार्टी वास्तव में गुजरातियों द्वारा चलाई जाती है.

Also Read: बंगाल चुनाव : भाजपा की पहली सूची में आठ विधायकों का कटा टिकट, कई सीटों पर उम्मीदवार बदले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >