अभिषेक बनर्जी के पीए को रोकने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देर रात रोका बस, किया हंगामा

Bengal BJP : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देर रात एक बस को रोका और उसपर सवार एक यात्री के साथ बदसलूकी की. बताया जा रहा है कि उन्हें यह शक था कि बस पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय सवार हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार व्यक्ति की पहचान की पुष्टि की और मामले को शांत कराया.

Bengal BJP : गंगारामपुर: अभिषेक बनर्जी के भगोड़े पीए सुमित रॉय की वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले तो बस यात्री के साथ बदसलूकी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद जब सच्चाई सामने आई तो मामला कुछ और ही निकला. पता चला कि बस में अभिषेक का कोई करीबी सहयोगी नहीं, बल्कि उनका सुरक्षाकर्मी सवार था.

दहशत में दिखे बस पर सवार लोग

देर रात झंडे हाथ लिये उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं अचानक बस में चढ़ते देख अन्य यात्री दहशत में आ गए. स्थिति बिगड़ने पर सूचना मिलते ही गंगारामपुर पुलिस स्टेशन की भारी पुलिस टुकड़ी तुरंत मौके पर पहुंची. यहां तक ​​कि गंगारामपुर पुलिस स्टेशन के सूचना अधिकारी भी सूचना मिलते ही मौके पर आ गए. पुलिस ने बस में सवार व्यक्ति की पहचान की पुष्टि की.

बस पर सवार यात्री में कोई अभिषेक का पीए नहीं

पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि वह व्यक्ति अभिषेक बनर्जी का पीए सुमित नहीं था. उसका नाम शरीफुल आलम है. वह पहले अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में कार्यरत पुलिस अधिकारी था. बाद में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद वह वर्तमान में दक्षिण दिनाजपुर जिले के सूचना एवं संचार मंत्रालय कार्यालय में कार्यरत है. इसके बाद पुलिस ने बस को छोड़ दिया. स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नगर भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा

इस संबंध में गंगारामपुर नगर भाजपा अध्यक्ष वृंदावन घोष ने कहा- गंगारामपुर में लोगों ने अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय की गाड़ी समझकर एक कार को शक के आधार पर रोका. जब हमें इसकी जानकारी मिली, तो हमने पुलिस प्रशासन को सूचित किया. बाद में पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति पहले अभिषेक बनर्जी की निजी सुरक्षा का प्रभारी था. वह फरार सुमित रॉय नहीं है. गलतफहमी दूर होने के बाद पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >