बारुईपुर दुष्कर्म मामला: मुठभेड़ पर पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा- दादा पर भरोसा, न्याय मिलेगा

Baruipur Encounter : बारुईपुर दुष्कर्म और हत्या के आरोपित की मुठभेड़ में मौत पर पीड़िता के पिता ने पुलिस और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ न्याय होगा.

Baruipur Encounter : बारुईपुर : अपनी बेटी के दुष्कर्म और हत्या के आरोपित की मुठभेड़ में हुई मौत पर पीड़िता के पिता ने पुलिस पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि उनको पुलिस पर पूरा भरोसा है. उन्हें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर पूरा भरोसा है. उनकी बच्ची के साथ न्याय होगा.

मुठभेड़ के बारे में बहुत जानकारी नहीं

आज पत्रकारों से यह जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता ने कहा- मुझे मुठभेड़ के बारे में कुछ खास नहीं पता. मैं थोड़ा व्यस्त हूं, लेकिन मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है. चार लोगों की गिरफ्तारी से मैं खुश हूं. बाकी लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिले.

पुलिस पर पूरा भरोसा

पीड़िता के पिता ने कहा- पुलिस पर भरोसा है. सरकार पर भरोसा और विश्वास है. मुख्यमंत्री के किए गए वादे के अनुसार काम करना जारी हो रहा हैं. हम बहुत खुश हैं, बहुत खुश हैं. हमें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है. उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा- दादा (मुख्यमंत्री) ने इस बात का ध्यान रखा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दादा ने कहा था मेरा काम देखना

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बारुईपुर में हुई उस क्रूर घटना के दिन पीड़ित के पिता को फोन किया था. मुख्यमंत्री ने कल बारुईपुर एसपी कार्यालय में उनसे मुलाकात भी की थी. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी. कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी की मौत की सूचना मिली.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >