बरुईपुर मामले में शुभेंदु अधिकारी का साफ संदेश, बोले मुख्यमंत्री- परिवार जो चाहेगा वो होगा

Suvendu Adhikari in Baruipur case: बरुईपुर की घटना पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि परिवार जो चाहेगा वो होगा. हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जायेगा.

कोलकाता से मनोरंजन की रिपोर्ट

Suvendu Adhikari in Baruipur case: बरुईपुर घटना में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ा और साफ संदेश देते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा. सोमवार को पत्रकारों को सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा, परिवार को जो न्याय चाहिए वो मिलेगा. श्री अधिकारी ने बरुईपुर में नाबालिग लड़की की हत्या और रेप को ‘घिनौनी घटना’ बताया. उन्होंने दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग का समर्थन करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दिया है.

आईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजी के नेतृत्व में एसआईटी बनाकर बरुईपुर घटना की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि परिवार ने इस घटना में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है. 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है. उल्लेखनीय है कि बरुईपुर मामले में पुलिस ने चार केस दर्ज किया है, इनमें से एक गैंग रेप का मामला है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बरुईपुर में मॉब लिंचिंग के पीछे सांप्रदायिक रंग है. इसके अलावा, दो सीआरपीएफ जवान घायल हुए और एक पुलिस गाड़ी में आग लगा दी गई. मुख्यमंत्री ने काह कि आप निश्चिंत रह सकते हैं कि मैं इस घटना से जुड़े सभी मामलों में न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बरुईपुर पुलिस स्टेशन की भूमिका से नाखुश सरकार

सूत्रों के मुताबिक, राज्य के पुलिस प्रमुख बरुईपुर पुलिस स्टेशन की भूमिका से नाखुश हैं. उन्होंने जिला पुलिस- सुपरिटेंडेंट से घटना के संबंध में जवाब तलब किया है. जिसमें वह घटना वाले दिन पुलिस थाने के आईसी और मौजूद दूसरे पुलिस वालों की भूमिका के बारे में जानना चाहा है. उन्होंने क्या कार्रवाई की इसकी जानकारी देने को कहा है. सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में लापरवाही के सबूत मिले हैं. राज्य पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया है कि अगर रिपोर्ट में किसी के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगता है, तो संबंधित अधिकारी को सख्त सजा मिलेगी.

Also Read: बरुईपुर घटना : दुष्कर्मी ने बेहोश बच्ची को बोरे में डालकर तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज है दरिंदगी की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >