खुद को पुलिसकर्मी बता कर वृद्धा से केपमारी, गहने लेकर फरार

दुकान से लौट रही एक वृद्ध महिला को बीच रास्ते में रोक कर स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए एक व्यक्ति उनके गहने लेकर फरार हो गया

वृद्धा के गहने खुलवा कर लिफाफे में रख कर देने के दौरान हुई कारगुजारी

प्रतिनिधि, बारासात.

बारासात नगरपालिका के 30 नंबर वार्ड में एक किराने की दुकान से लौट रही एक वृद्ध महिला को बीच रास्ते में रोक कर स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए एक व्यक्ति उनके गहने लेकर फरार हो गया. घटना को लेकर बारासात थाने में केपमारी की शिकायत दर्ज करायी गयी है.

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर की है. करीब 36 ग्राम सोने के गहने की केपमारी हुई है. बताया जाता है कि 78 वर्षीय एक महिला जेसोर रोड से 300 मीटर दूर बारासात के वार्ड नंबर 30 में किराने की एक दुकान से घर लौट रही थी, तभी एक आदमी अचानक उनके सामने आया और उससे खुद को पुलिस बताते हुए कहा कि इस तरह खुलेआम गहने पहनकर नहीं निकलना चाहिए. उसने गहने उतार कर रख लेने को कहा. महिला डर गयी. इसी दौरान एक और व्यक्ति उनके सामने आया, जो सोने की चेन पहना था. पुलिस का परिचय देने वाले शख्स ने उसे भी डांटते हुए गहने खोलकर रखने को कहा. फिर उस व्यक्ति के सोने की चेन खोलकर एक लिफाफे में डालकर उसकी जेब में रख दी गयी. फिर यह देख महिला ने भी तुरंत अपने गहने हाथ के कंगन और सोने की चेन खोल दी. पुलिस का परिचय देनेवाले शख्स ने उनके गहने लेकर एक लिफाफे में डालकर उसे दे दिया. इसके बाद दोनों व्यक्ति वहां से चले गये. थोड़ी देर बाद महिला ने जब लिफाफा खोला, तो देखा कि उसमें गहने नहीं है. बल्कि कुछ और चीजें थीं. पुलिस को अपना परिचय देने वाला व्यक्ति और सोने की चेन पहने पहुंचा व्यक्ति, दोनों ने मिलकर साजिश के तहत इस तरह से केपमारी की वारदात को अंजाम दिया था. बारासात थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >