भाजपा व तृणमूल के खिलाफ सभी ताकतें एकजुट हों

वामपंथी दलों ने 2021 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) के साथ गठबंधन में लड़ा था.

वामो में शामिल दलों के प्रतिनिधियों के साथ माकपा के प्रदेश सचिव ने की बैठक कोलकाता. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ सभी ताकतों को एकजुट करना चाहती है. माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि वह इस उद्देश्य से सभी से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा : हम चाहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ सभी ताकतें एकजुट होकर उनके खिलाफ लड़ें. कांग्रेस के तृणमूल और भाजपा-विरोधी मुहिम में शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि इस मुद्दे पर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता फैसला लेंगे. वामपंथी दलों ने 2021 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) के साथ गठबंधन में लड़ा था. हालांकि, उन दोनों का खाता तक नहीं खुला और केवल आइएसएफ को एक सीट मिली. मोहम्मद सलीम ने कहा कि तीन महीने बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव-पूर्व गठबंधन या सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ अब तक कोई सार्थक चर्चा नहीं हुई है. तृणमूल के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर पर पूछे गये एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि जब माकपा की संगठनात्मक बैठक होती है, तो उसमें बाहरी लोगों की चर्चा नहीं करती है. बैठक में विधानसभा चुनावों से संबंधित विचार-विमर्श व तैयारियों पर चर्चा हुई. पिछले सप्ताह, मोहम्मद सलीम ने यहां न्यू टाउन के एक होटल में कबीर के साथ बैठक की थी, जिससे आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गयी थीं. हालांकि ऐसे लगता है कि उसमें अब विराम लग गया है. मुर्शिदाबाद जिले में, बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर हाल में विवादों में रहे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक से मुलाकात के बाद सलीम ने कहा था : मैं उनसे (कबीर से) यह जानना चाहता था कि वह क्या करना चाहते हैं और उनका उद्देश्य क्या है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >