नाले के पास से ट्रॉली बैग में मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप

विधाननगर के बागुइहाटी थाना के देशबंधु नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक नाले के पास मिले काले रंग की ट्रॉली बैग से महिला का शव बरामद किया गया.

बागुइहाटी. महिला के शरीर पर कई जगहों पर थे चोट के निशान

संवाददाता, कोलकाता विधाननगर के बागुइहाटी थाना के देशबंधु नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक नाले के पास मिले काले रंग की ट्रॉली बैग से महिला का शव बरामद किया गया.

मृतका की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी अनुमानित उम्र 25 से 30 के करीब बतायी जा रही है. उसका मुंह भूरे रंग के सेलोटेप से बंधा हुआ था. महिला सलवार कमीज पहनी थी. प्राथमिक जांच में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

लावारिस ट्रॉली बैग से मिला शव : जानकारी के मुताबिक. सोमवार शाम को उक्त इलाके में एक लावारिस ट्रॉली बैग पड़ा देखा था. लोगों को संदेह हुआ था लेकिन उन्हें लगा कि कचरे के साथ शायद किसी ने ट्रॉली बैग को भी फेंक दिया है. फिर मंगलवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति को ट्रॉली बैग देखकर संदेह हुआ. तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर बागुइहाटी थाने की पुलिस पहुंची.

ट्रॉली बैग को खोला गया तो उसमें से महिला का शव मिला. उसके मुंह पर सेलोटेप बंधा था. स्थानीय लोगों का दावा है कि उक्त महिला इलाके की नहीं है बल्कि बाहरी इलाके की है.

पहचान और जांच जारी

पुलिस का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका की पहचान के लिए आस-पास के सभी थानों को सूचित किया गया कि कहीं ऐसी कोई मिसिंग डायरी तो नहीं है. आस-पास इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं कि आखिर वहां कैसे ट्राली बैग में महिला का शव लाकर फेंका गया. किसने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस का अनुमान है कि बाहर कहीं महिला की हत्या कर शव को वहां ठिकाने लगाने के लिए ट्रॉली बैग में लाकर फेंका गया है.

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं :

गौरतलब है कि गत 25 फरवरी को अहिरीटोला में ऐसी घटना हुई थी. मध्यमग्राम में अपने ही रिश्तेदार सुमिता घोष नामक वृद्धा की संपत्ति के लिए मां और बेटी (आरती घोष और फाल्गुनी घोष) हत्या कर शव के टुकड़े टुकड़े कर ट्रॉली बैग में करके उसे अहिरीटोला में गंगा घाट में लाकर फेंकने की कोशिश के दौरान ही पकड़े गये थे. इसी तरह से मार्च में घोला में एक ट्रॉली बैग से राजस्थान के व्यवसायी बाघाराम देवासी का शव मिला था. जो बड़ाबाजार में कपड़े का व्यवसाय करते थे. गिरीश पार्क में एक किराये के मकान में उसकी हत्या कर घोला थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंकने की कोशिश के दौरान ही आरोपी पकड़ा गया था. उसके बिजनेस पार्टनर कृशपाल सिंह और करण सिंह दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. अहिरीटोला और घोला के बाद अब बागुइहाटी में ऐसी घटना से हड़कंप मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >