डिजिटल अरेस्ट बता महिला से ठगे 52 लाख

जालसाजों ने 24 घंटे वीडियो पर नजरबंद रखा. सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश की तस्वीर का उपयोग कर सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन फर्जी सुनवाई भी की गयी

दमदम. उत्तर 24 परगना के दमदम निवासी एक महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 52 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. राज्य सरकार की सेवानिवृत्त कर्मचारी चैताली हल्दर ने इसकी शिकायत दर्ज करायी है. बताया कि उन्हें भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण अधिकारी के नाम से कॉल कर कहा गया कि उन्हें वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में डिजिटल अरेस्ट किया गया है. सीबीआइ मामले की जांच कर रही है. जालसाजों ने 24 घंटे वीडियो पर नजरबंद रखा. सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश की तस्वीर का उपयोग कर सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन फर्जी सुनवाई भी की गयी. निर्देश भी भेजे गये. उसे डरा कर 52 लाख रुपये ठगे गये. रुपये सुप्रीम कोर्ट के सस्पेंस खाते में जमा करने को कहा गया. म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़कर उन्होंने छह किस्तों में 52 लाख रुपये दिये. पैसे लेने के बाद जालसाज अचानक मोबाइल स्क्रीन से गायब हो गये. उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >