एयरपोर्ट से 54 लाख का सोना पकड़ा गया

कोलकाता. कोलकाता एयरपोर्ट से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार रात एक किलो 800 ग्राम के उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले सोने की ज्वेलरी के साथ एक विमान यात्री को गिरफ्तार किया. उसका नाम कबीर हुसैन बताया गया है. उक्त सोने की ज्वेलरी की कीमत 53 लाख 71 हजार बतायी गयी है. एयरपोर्ट सूत्र के मुताबिक वह […]

कोलकाता. कोलकाता एयरपोर्ट से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार रात एक किलो 800 ग्राम के उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले सोने की ज्वेलरी के साथ एक विमान यात्री को गिरफ्तार किया. उसका नाम कबीर हुसैन बताया गया है. उक्त सोने की ज्वेलरी की कीमत 53 लाख 71 हजार बतायी गयी है. एयरपोर्ट सूत्र के मुताबिक वह देर रात एयर एशिया के विमान एके-63 से क्वालालंपुर से कोलकाता आया था. उसे ढाका जाना था, लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट पर जब वह ग्रीन चैनल से निकल रहा था, तभी कस्टम के अधिकारियों ने उससे रोक कर पूछताछ की. पूछताछ में उसने उसके पास कुछ भी न होने की बात कही, लेकिन तलाशी के बाद उसके बैग से एक किलो 800 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की गयी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कस्टम के अधिकारियों ने बताया इसके पहले भी वह पांच-छह बार ढाका जाने के पहले कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकला था. कस्टम ने बताया ज्वेलरी को बाहर ले जाकर बेचने की उसकी मंशा थी, लेकिन इसके पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >