धूमधाम से राज राजेश्वरी सेवा मठ का पटोत्सव मना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:02 PM
फोटो पेज चार हुगली. कोन्नगर स्थित श्री राज राजेश्वरी सेवा मठ का 19 वॉ पटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात हो कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती जी महराज ने इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 साल पहले माघ पूर्णिमा को की थी. तभी से इसका पटोत्सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देवी […]
फोटो पेज चार हुगली. कोन्नगर स्थित श्री राज राजेश्वरी सेवा मठ का 19 वॉ पटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात हो कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती जी महराज ने इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 साल पहले माघ पूर्णिमा को की थी. तभी से इसका पटोत्सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देवी भगवती का चक्र पूजन, उनके हजारों नामों से अर्चन और सोढ़सा चार पूजन, शाकंभरी देवी का श्रृंगार आदि किया गया और जगत कल्याण के लिए भगवान शिव का भी पूजन हुआ. देवी पूजन का यह कार्य ब्रह्यचारी सच्चित स्वरुप, श्रीधर संजू और प्रदीप शास्त्री की देख रेख में हुआ. मौके पर न्यायाधीश शुभ्र कमल मुखर्जी व कृष्णा मुखर्जी उपस्थित थे. अरुण-अनिल पाटोदिया , सुभाष केडिया, विनय मानसिंका, पप्पू चारण, ओम प्रकाश केजरीवाल, केदारनाथ बंसल, मनोज अग्रवाल सहित कई अन्य भगतगण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










