सारधा घोटाला. तृणमूल के राज्यसभा सांसदों ने लगाया सीबीआइ के दुरुपयोग का आरोप, अंसारी से मिलेंगे तृणमूल सांसद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:48 AM
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस का एक शिष्टमंडल उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से मुलाकात करेगा और करोड़ों रुपये के सारधा घोटाले में सीबीआइ द्वारा अपने सांसदों को निशाना बनाए जाने के मुद्दे को उठायेगा. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी की […]
यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल राय शिष्टमंडल में शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर, वह शामिल होंगे. वह तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव हैं. डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि वह उपराष्ट्रपति के साथ अपनी चिंताओं को साझा करना चाहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों को सीबीआइ का दुरुपयोग करके राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि भाजपा राज्यसभा में अल्पमत में है और तृणमूल कांग्रेस वहां विपक्ष की भूमिका में अग्रणी रही है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने शनिवार को पार्टी की कोर कमिटी की बैठक के बाद आरोप लगाया था कि भाजपा विभिन्न मामलों में तृणमूल सांसदों को गिरफ्तार करा रही है और उनकी पार्टी का एक शिष्टमंडल इस संबंध में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मिलेगा. उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच दरार के बारे में पूछे जाने पर श्री राय ने कहा था कि उन्हें उनके संगठन से कोई समस्या नहीं है और वह तृणमूल कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा हैं. वह उसके संस्थापक महासचिव रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










