कोलकाता: आसनसोल डिवीजन में एलआइसी की नियुक्ति की परीक्षा सेना के स्कूल में पुलिस सुरक्षा के घेरे में होगी. कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश संजीव बनर्जी ने यह निर्देश दिया है.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने एलआइसी के अस्थायी कर्मियों के स्थायीकरण के लिए राज्य आधारित परीक्षा लेने की अनुमति दी थी. इसी के तहत एलआइसी ने बंगाल में परीक्षा की व्यवस्था की थी. लेकिन इसे कई बार बाधाओं का सामना करना पड़ा.
हाइकोर्ट ने इससे पहले गत वर्ष 16 नवंबर को बर्दवान व आसनसोल में परीक्षा की तिथि तय की थी. लेकिन यह परीक्षा बर्दवान में तो हुई लेकिन आसनसोल में नहीं हो सकी. लिहाजा एलआइसी ने फिर हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. अदालत ने सेना के स्कूल में पुलिस की सुरक्षा में परीक्षा कराने का आदेश दिया है. एलआइसी के वकील समरजीत राय चौधरी ने इसकी जानकारी दी.
