सेना ने लगायी बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर रोक, कहा सेना से भी लेनी होगी इजाजत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:47 AM
कोलकाता: सेना ने महानगर के कुछ इलाकों में बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर रोक लगा दी है. सेना के इस फैसले से कोलकाता नगर निगम भड़क उठा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना ने निगम आयुक्त खलील अहमद को एक पत्र लिख कर शहर के कुछ इलाकों में बहुमंजिली इमारतों के निर्माण की इजाजत नहीं […]
अपने पत्र में सेना ने कहा है कि निगम इन इलाकों में बहुमंजिली इमारतों के निर्माण की इजाजत न दे. अगर अब से किसी को इन उपरोक्त इलाकों में बहुमंजिली इमारतों का निर्माण करना है तो उसे निगम के साथ-साथ सेना की इजाजत भी लेनी पड़ेगी. सेना का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है और केवल कोलकाता में ही नहीं, देश के अन्य शहरों में भी हम लोगों ने इस फैसले को लागू किया है. आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं, जिनमें से यह भी एक प्रयास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










