रोजवैली के निदेशक से इडी ने की पूछताछ

कोलकाता. रोजवैली के निदेशक गौतम कुंडू से प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने फिर पूछताछ की. इसे लेकर पांचवीं बार कुंडू से इडी ने पूछताछ की है. मंगलवार को दोपहर एक बजे के लगभग गौतम कुंडू साल्टलेक स्थित सीजीओ कंप्लेक्स में इडी कार्यालय पहुंचे. पहले उन्होंने कुछ समय तक सहायक निदेशक के साथ बातचीत की. उसके बाद […]

कोलकाता. रोजवैली के निदेशक गौतम कुंडू से प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने फिर पूछताछ की. इसे लेकर पांचवीं बार कुंडू से इडी ने पूछताछ की है. मंगलवार को दोपहर एक बजे के लगभग गौतम कुंडू साल्टलेक स्थित सीजीओ कंप्लेक्स में इडी कार्यालय पहुंचे. पहले उन्होंने कुछ समय तक सहायक निदेशक के साथ बातचीत की. उसके बाद उनकी पूछताछ शुरू हुई. इडी के अधिकारियों के अनुसार रोजवैली की कुछ और संपत्ति है. इडी उन्हें कुर्क करना चाहती है. इस बीच इडी ने इन संपत्तियों की सूची बनानी शुरू की है. इसकी जानकारी के लिए ही कुंडू को तलब किया गया था. इस बीच इडी ने अभी तक रोजवैली के 2600 अकाउंट को सीज कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >