डेबिट कार्ड के तथ्य बताये, लुट गयी जमापूंजी

हल्दिया. ठगी के जाल में फंस कर एक व्यक्ति के करीब 30 हजार रुपये लुट गये. घटना पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल के काशिमनगर गांव की है. यहां रहने वाले विहंगन प्रमाणिक के पास एक फोन आया. उसमें कहा गया कि वह बैंक की ओर से बोल रहे हैं और उनका डेबिट कार्ड पुराना हो गया […]

हल्दिया. ठगी के जाल में फंस कर एक व्यक्ति के करीब 30 हजार रुपये लुट गये. घटना पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल के काशिमनगर गांव की है. यहां रहने वाले विहंगन प्रमाणिक के पास एक फोन आया. उसमें कहा गया कि वह बैंक की ओर से बोल रहे हैं और उनका डेबिट कार्ड पुराना हो गया है. नया कार्ड बैंक की ओर से दिया जायेगा. साथ ही कार्ड का पिन नंबर व अन्य तथ्य पूछा गया जो उन्होंने बता दिया. बताया गया कि बैंक में दो दिन बाद जाकर वह नया कार्ड ले सकते हैं. इसके बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि कई बार में उनके एकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं. वह महिषादल के यूबीआइ की शाखा में पहुंचे जहां उनका एकाउंट था. वहां जाकर पता चला कि खाते मंे जमा 85 हजार रुपये में से 29 हजार 300 रुपये निकाल लिये गये हैं. बैंक को घटना की जानकारी उन्होंने दी. बैंक की ओर से कहा गया कि किसी को भी अपने कार्ड के तथ्य न बताये. विहंगन प्रमाणिक ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >