14 से शुरू होगा ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2014 2:59 AM

विज्ञापन

हावड़ा: तकरीबन डेढ़ साल से बंद पड़े इस्ट-वेस्ट मेट्रो का काम 14 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है. यह काम पांच चरणों में काम किया जायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले वर्ष जनवरी महीने तक इन पांच चरणों के तहत आने वाले सभी कामों को पूरा करने का लक्ष्य है. इस्ट-वेस्ट मेट्रो […]

विज्ञापन

हावड़ा: तकरीबन डेढ़ साल से बंद पड़े इस्ट-वेस्ट मेट्रो का काम 14 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है. यह काम पांच चरणों में काम किया जायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले वर्ष जनवरी महीने तक इन पांच चरणों के तहत आने वाले सभी कामों को पूरा करने का लक्ष्य है.

इस्ट-वेस्ट मेट्रो का काम पिछले डेढ़ वर्षो से बंद पड़ा है. पिछले दिनों कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की याचिका खारिज करते हुए मेट्रो रेलवे का काम शुरू करने का फैसला दिया था. इस फैसले के बाद ही एफकॉन्स के प्रोजेक्ट मैनेजर पीपी बोनी व एफकॉन्स के पर्सनल मैनेजर एके दुबे ने निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया था. जानकारी के अनुसार, 14 अक्तूबर को काम शुरू होने के छह महीने बाद टनेल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को यहां लाया जायेगा. जर्मनी से मंगायी गयी यह मशीन कोयला डिपो स्थित प्रोजेक्ट ऑफिस में पिछले डेढ़ वर्षो से रखी हुई है. काम शुरू होने के पहले एफकॉन्स के सभी अधिकारी मुंबई पहुंचे हैं.

मुंबई में ये अधिकारी इस प्रोजेक्ट को लेकर एक खाका तैयार कर रहे हैं. काम शुरू होने के पहले ट्रैफिक में कुछ बदलाव किये जायेंगे व साथ ही वहां कुछ बाउंड्री वाल भी बनाये जायेंगे. इसके लिए सिटी पुलिस के कमिश्नर, ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के अलावा नगर निगम के साथ भी बैठक की गयी है. उल्लेखनीय है कि हावड़ा मैदान से लेकर साल्टलेक तक इस्ट-वेस्ट मेट्रो की यह परियोजना मार्च 2010 में शुरू हुई थी. इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2014 में पूरा करना था लेकिन राज्य सरकार ने तय मार्ग को बदलने के लिए उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर दी थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया. इस प्रोजेक्ट का काम एफकॉन्स नामक एक कंपनी के अलावा रूस की भी एक कंपनी को सौंपा गया है.

डेढ़ साल तक काम बंद रहने से लगभग 320 करोड़ रुपये के नुकसान होने की खबर है. एक बार फिर से काम शुरू होने पर हावड़ा वासियों में खुशी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola