शांतिपूर्ण हुआ उपचुनाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2014 7:06 AM

विज्ञापन

ममता के खिलाफ विरोधियों ने किया दुष्प्रचार कोलकाता. केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की वजह से दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण रहे. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि विधानसभा की दो सीटों पर हुआ उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा. उपचुनाव में भाजपा ने अपनी ताकत का इस्तेमाल उसी तरह किया, जिस […]

विज्ञापन
ममता के खिलाफ विरोधियों ने किया दुष्प्रचार
कोलकाता. केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की वजह से दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण रहे. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि विधानसभा की दो सीटों पर हुआ उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा. उपचुनाव में भाजपा ने अपनी ताकत का इस्तेमाल उसी तरह किया, जिस तरह सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने किया.
चुनाव के आयोजन से राज्य सरकार का कुछ लेना देना नहीं था, लेकिन दोपहर होते-होते भाजपा, माकपा व कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ बोलना और दुष्प्रचार शुरू कर दिया. ऐसा लगता है कि हारने से पहले ही वे हार गये. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब जनता ने अपने वोट से दिया है, जिस तरह विपक्ष ने आरोप लगाया है, उससे यह साबित होता है कि उन्हें जनता में यकीन नहीं है.
तृणमूल पार्षद ने किया तिवारी पर हमला: राहुल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि दो सीटों के लिए हुआ उपचुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा. श्री सिन्हा ने दावा किया कि चौरंगी सीट से भाजपा उम्मीदवार रितेश तिवारी पर तृणमूल पार्षद के नेतृत्व में हमला किया गया. पुलिस के सामने ही यह वाकया हुआ, लेकिन पुलिस ने कोई भी कदम नहीं उठाया.
भाजपा के बूथ शिविर को भी तोड़ा गया. तृणमूल की ओर से इसलिए हंगामा किया गया क्योंकि उनके बूथ कब्जा करने की योजना कामयाब नहीं हो सकी. शांतिपूर्ण मतदान का श्रेय केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग को जाता है. चौरंगी में 72, 73, 95, 96, 97, 47, 48, 49 और 50 नंबर बूथ पर गड़बड़ी की घटना घटी. बसीरहाट में 143, 144, 98, 46 और 47 नंबर बूथ में हंगामा हुआ. श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों में भाजपा की स्थिति बेहतर थी वहां योजनाबद्ध तरीके से हंगामा किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola