तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में व्यापक स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि पुरानी सरकारों की अपेक्षा तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य में व्यापक तौर पर दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ. तृणमूल कांग्रेस का यह जवाब ऐसे समय में आया है जब भाजपा राज्य सरकार पर यहां दुर्गा पूजा के आयोजनों में कमी करने […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि पुरानी सरकारों की अपेक्षा तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य में व्यापक तौर पर दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ.

तृणमूल कांग्रेस का यह जवाब ऐसे समय में आया है जब भाजपा राज्य सरकार पर यहां दुर्गा पूजा के आयोजनों में कमी करने का आरोप लगा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद खुद के द्वारा किये गये काम पर ध्यान देना चाहिए.

चैतन्य महाप्रभु के संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे धार्मिक पहचान पर सवाल करने वाले लोगों से ज्यादा मैं शास्त्र और धर्मग्रंथ जानती हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >