विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ मामले में एक और गिरफ्तार

कॉलेज का गेट तोड़ते आरोपी का चेहरा हो गया था कैमरे में कैद अमित शाह की रैली के दौरान हुआ था हंगामा जांच के लिए गठित एसआइटी के सदस्यों ने उल्टाडांगा से आरोपी को किया गिरफ्तार कोलकाता : चुनाव के पहले मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित विद्यासागर कॉलेज के अंदर तोड़फोड़ व […]

कॉलेज का गेट तोड़ते आरोपी का चेहरा हो गया था कैमरे में कैद

अमित शाह की रैली के दौरान हुआ था हंगामा
जांच के लिए गठित एसआइटी के सदस्यों ने उल्टाडांगा से आरोपी को किया गिरफ्तार
कोलकाता : चुनाव के पहले मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित विद्यासागर कॉलेज के अंदर तोड़फोड़ व बाहर हंगामा करने के मामले में कोलकाता पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (सीट) के सदस्यों ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये आरोपी का नाम तपन दास है. वह उल्टाडांगा इलाके के कुंडू लेन का निवासी है.
पुलिस हिरासत में आरोपी का बयान दर्ज किया जा रहा है. इस मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी का कहना है कि घटना के दिन सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हुई थी. वह विद्यासागर कॉलेज का मेन गेट तोड़ते हुए कैमरे में कैद हुआ था. इसके पहले उसे एक अन्य कैमरे में कॉलेज के बाहर हंगामा करते देखा गया था. इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी.
उल्टाडांगा इलाके में उसके रहने का पता चलते ही उसे कुंडू लेन से गिरफ्तार किया गया. अब पुलिस हिरासत में उसका बयान लिया जा रहा है. इसके बाद इस घटना में शामिल उसके अन्य साथियों तक पहुंचने की कोशिश की जायेगी. ज्ञात हो कि इसके पहले रैली में अशांति फैलाने व तोड़फोड़ की घटना में पुलिस 58 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. गुरुवार को इस मामले में 59वीं गिरफ्तारी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >