कोलकाता : शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, गिरफ्तार

कोलकाता : शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना गरफा थाना इलाके की है. आरोपी का नाम समर मंडल बताया गया है. अदालत मेें पेश करने पर उसे तीन अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया. पुलिस सूत्रों के […]

कोलकाता : शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना गरफा थाना इलाके की है. आरोपी का नाम समर मंडल बताया गया है. अदालत मेें पेश करने पर उसे तीन अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले महीने गरफा की रहनेवाली एक युवती की सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक युवक से दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ी. वे कई जगहों पर साथ घूमने भी जाने लगे. आरोप है कि इसी बीच कई दफा दोनोें के बीच शारीरिक संबंध बने. युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता युवती ने गत गुरुवार को गरफा थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को कसबा इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
सॉल्टलेक : छेड़खानी के आरोप में एक युवक पकड़ा गया
कोलकाता : साॅल्टलेक के बीई ब्लाॅक इलाके में एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.
उसका नाम मैत्र भट्टाचार्य बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करायी है कि जब वह शुक्रवार रात बीइ ब्लाॅक से होकर जा रही थी, तभी एक युवक ने उससे छेड़खानी की. घटना को लेकर महिला ने विधाननगर उत्तर थाने में शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी. इलाके के सीसीटीवी को भी देखा गया. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उस युवक को गिरफ्तार किया गया.
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सॉल्टलेक इलाके में राह चलतीं युवतियों व महिलाओं से छेड़खानी की घटनाओं में इजाफा हुआ है. स्थानीय लोगों ने भी इस बारे में पुलिस से शिकायत करते हुए महिलाओं की सुरक्षा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >