मंत्री के हस्तक्षेप से छात्रों का आंदोलन खत्म, सात दिनों से कृषि विश्वविद्यलय में चल रहा था आंदोलन

कल्याणी : विधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे छात्रों के आंदोलन को राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के हस्तक्षेप से समाप्त कर कराया गया. उल्लेखनीय है कि छात्र विश्वविद्यालय के डीन ऑफ हॉर्टीकल्चर, डीन ऑफ छात्र संघ, वाइस चांसलर को पद से हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे. छात्रों के आंदोलन […]

कल्याणी : विधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे छात्रों के आंदोलन को राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के हस्तक्षेप से समाप्त कर कराया गया. उल्लेखनीय है कि छात्र विश्वविद्यालय के डीन ऑफ हॉर्टीकल्चर, डीन ऑफ छात्र संघ, वाइस चांसलर को पद से हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे.
छात्रों के आंदोलन को रोकने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कई प्रयास किये गये, लेकिन विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का हंगामा और बढ़ गया और छात्र‍ों के हॉस्टल को भी बंद कर दिया. इसके बाद मंत्री पार्थ चटर्जी के हस्तक्षेप से हंगामा खत्म हुआ. उन्होंने कहा कि छात्र‍ों को अपनी सीमा का ख्याल रखना चाहिये. वहीं कॉलेज प्रबंधन को भी दायरे में रह कर कार्य करना चाहिये. इस दौरान उन्होंने छात्रों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >