कोलकाता : महानगर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, तीन जख्मी

लेक इलाके के जीवनतल्ला सेतु व साउथ पोर्ट इलाके के बास्कुल ब्रिज में हुईं घटनाएं कोलकाता : महानगर के दो अलग जगहों में शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक अलग जगहों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना लेक इलाके के जीवनतल्ला सेतू के पास देर रात 3.30 […]

लेक इलाके के जीवनतल्ला सेतु व साउथ पोर्ट इलाके के बास्कुल ब्रिज में हुईं घटनाएं
कोलकाता : महानगर के दो अलग जगहों में शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक अलग जगहों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना लेक इलाके के जीवनतल्ला सेतू के पास देर रात 3.30 बजे की है. यहां एक बाइक तेज रफ्तार में रेलिंग से टकरा जाने से बाइक में सवार दोनों युवक जख्मी हो गये.
दोनों को एमआर बांगुर अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने दिघंत राय (26) नामक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक चालक मृदुल दास (26) गंभीर रुप से जख्मी हो गये. दूसरी घटना साउथ पोर्ट इलाके में बास्कल ब्रिज के पास शनिवार देर रात की है. यहां एक लॉरी के चपेट में आकर एक बाइक बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें बाइक में सवार दोनो‍ं युवकों को जख्मी हालत में प्राइवेट अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने बाइक चालक पन्नालाल प्रसाद (32) को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे जख्मी व्यक्ति संतोष कुमार सिंह (42) का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
तीसरी घटना बेहला इलाके के डीएच रोड में शनिवार रात को घटी. यहां एक प्राइवेट बस के धक्के से देवश्री रॉय बसु मल्लिक (40) नामक एक महिला जख्मी हो गयी. उसके दोनों पांव में चोट लगी है. स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने तीनों मामलों में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >